बेंगलुरु के रहने वाले रोहित मेनाडा ने मजाक-मजाक में नॉर्थ कोरिया की यात्रा के लिए ओला कैब बुक किया। क्या हो अगर आप जिस टैक्सी में बैठें और वो उड़कर आपको विदेश पहुंचा दे? आप कहेंगे कि 'क्या बकवास है' पर ओला कि एक ऐसी बुकिंग सामने आई है जो आपके होश उड़ा देगी। हाल ही में बेंगलुरु के रहने वाले रोहित मेनाडा ने मजाक-मजाक में नॉर्थ कोरिया की यात्रा के लिए ओला कैब बुक किया। हैरत की बात ये है कि ओला कैब बुक हो गई और युवक के मोबाइल पर बुकिंग की डिटेल और ड्राइवर का नाम भी आ गया। सामने आया इतना बिल...
- हैरत की बात ये है कि रोहित को इस कैब का शेड्यूल डिटेल भी मिल गया और ड्राइवर का नाम भी आ गया। इतना ही नहीं इसके लिए भारी भरकम बिल भी शो कर दिया गया। 10 रुपए पर किलोमीटर के हिसाब से 1.49 लाख से ज्यादा का बिल भी शो करने लगा।
- रोहित ने तुरंत ही इस बिल के स्क्रीनशॉट लिया और ट्विटर पर ओला को टैग करते हुए पोस्ट कर दिया। इसके बाद कंपनी ने भी तत्काल जवाब देते हुए लिखा कि ऐप में तकनीकी गड़बड़ी के कारण हुआ है। कृपया अपना फोन रीस्टार्ट करें और फिर से कोशिश करें। हाल में हुई थी हड़ताल
- यहां आपको बता दें कि सोमवार को पूरे देश में ओला और ऊबर के ड्राइवर हड़ताल पर थे। दिल्ली और मुंबई जैसे शहरों में एक बहुत बड़ी आबादी अपनी डेली लाइफ में ट्रैवल के लिए ओला और ऊबर पर निर्भर है। सोमवार को हड़ताल की वजह से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।



No comments:
Post a Comment